अनिवार्य सड़क चिन्ह

विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
Google Play पर पाएं

अनिवार्य सड़क संकेत (Anivarya Sadak Chinh) आदेशों की तरह हैं जिनका सड़क और संबंधित सेवाओं के प्रत्येक उपयोगकर्ता को पालन करना है। अनिवार्य चिन्हों का पालन ना करने के घातक परिणाम हो सकते हैं तथा जीवन और संपत्ति की क्षति हो सकती है। अनिवार्य चिन्हों का उल्लंघन करना यातायात नियमों का उल्लंघन माना जाता है और दोषी को दंडित किया जा सकता है। दंड का प्रकार और मात्रा, उल्लंघन किए गए नियम और उसके कारण हुई क्षति पर निर्भर होगा।

अनिवार्य संकेतों को दो श्रेणियों में विभाजित किए जा सकता है।

दिशात्मक सड़क चिन्ह


यह चिन्ह एक दिशात्मक आदेश की तरह होते हैं। वाहन चालकों को चिन्ह पर उल्लिखित दिशा का अनुसरण करना आवश्यक है। यह चिन्ह गोलाकार आकृति के होते हैं और उन पर नीली पृष्ठभूमि पर श्वेत रंग का चिन्ह बना होता है।

बाएं मुड़ें

बाएं मुड़ें सड़क चिन्हइस चिन्ह को देखने के बाद बाएं मुड़ना अनिवार्य है। यह चिन्ह मार्ग परिवर्तन के कारण लगाया जाता है।

दाएं मुड़ें

दाएं मुड़ें सड़क चिन्हइस चिन्ह को देखने के बाद दाएं मुड़ना अनिवार्य है। यह चिन्ह मार्ग परिवर्तन के कारण लगाया जाता है।

बाएं रहें

बाएं रहें सड़क चिन्हयातायात के सुगम प्रवाह के लिए, बाएं रहकर वाहन चलाएं। मुख्यतः यह चिन्ह उन सड़कों पर लगाया जाता है जहां बीच में विभाजक (डिवाइडर) नहीं होता है और सड़क पर दुतरफा यातायात प्रवाह रहता है।

दाएं रहें

दाएं रहें सड़क चिन्हयातायात के सुगम प्रवाह के लिए, दाएं रहकर वाहन चलाएं। मुख्यतः यह चिन्ह उन सड़कों पर लगाया जाता है जहां बीच में विभाजक (डिवाइडर) नहीं होता है और सड़क पर दुतरफा यातायात प्रवाह रहता है।

आगे बाएं मुड़ें

आगे बाएं मुड़ें सड़क चिन्हआगे जाकर बाएं मुड़ें। मुख्यतः यह चिन्ह वहां लगाया जाता है जहां सड़क की बाईं लेन समाप्त होने वाली है और चालक को बाएं मुड़ना अनिवार्य होगा। सीधे जाने के लिए दाईं लेन पर जाएं (यदि उपलब्ध हो तो)।

आगे दाएं मुड़ें

आगे दाएं मुड़ें सड़क चिन्हआगे जाकर दाएं मुड़ें। मुख्यतः यह चिन्ह वहां लगाया जाता है जहां सड़क की दाईं लेन समाप्त होने वाली है और चालक को दाएं मुड़ना अनिवार्य होगा। सीधे जाने के लिए बाईं लेन पर जाएं (यदि उपलब्ध हो तो)।

सीधे आगे चलें

सीधे आगे चलें सड़क चिन्हसीधे आगे चलते रहें। किसी भी दिशा में मुड़ने की अनुमति नहीं है।

साइकिल मार्ग

साइकिल मार्ग सड़क चिन्हकुछ सड़कें या सड़क की एक लेन केवल साइकिल चालकों के लिए आरक्षित होती है। यह चिन्ह इस आरक्षण का प्रतीक है। किसी अन्य प्रकार के वाहन के लिए इस सड़क या लेन का उपयोग निषिद्ध है।


निषेधात्मक सड़क चिन्ह (Nishedhatmak Chinh)


जो सड़क चिन्ह वाहन चालक को कुछ कृत्य करने से रोकते हैं उन्हें निषेधात्मक सड़क चिन्ह (Nishedhatmak Chinh) कहा जाता है। निषेधात्मक सड़क चिन्हों के बारे में अधिक जानकारी यहाँ पर उपलब्ध है।

 

 

शब्द ज्ञान

करुड़ (संज्ञा)

अर्थ:- भारत के तमिलनाडु राज्य का एक शहर।

उदाहरण:- करुर के पास से कावेरी नदी बहती है।

पर्यायवाची:- करुड, करुड शहर, करुड़ शहर, करुर, करुर शहर