वाहन चालक लाइसेंस

विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें

पहले ड्राइविंग लाइसेंस से सम्बंधित सेवाएं स्थानीय आर॰टी॰ओ॰ कार्यालय द्वारा प्रदान की जाती थी। सभी आर॰टी॰ओ॰ कार्यालय एक-दूसरे से पृथक कार्य करते थे और एक व्यक्ति के लिए एक से अधिक वाहन चालक लाइसेंस भी बना देते थे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सभी आर॰टी॰ओ॰ कार्यालयों को एक मंच पर लाने और वाहन चालक लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए सारथी पोर्टल बनाया है। अब वाहन चालक लाइसेंस के लिए आवेदन सारथी पोर्टल पर किए जाते हैं और फिर उन्हें क्रियान्वयन के लिए संबंधित आर॰टी॰ओ॰ को भेज दिया जाता है।

भारत के अधिकांश राज्य अब वाहन चालक लाइसेंस के लिए सारथी पोर्टल का उपयोग करते हैं। हमने सारथी ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी यहां पर प्रदान की है। यह जानकारी नया वाहन चालक लाइसेंस बनवाने या अन्य सम्बंधित कार्यों के लिए सहायक होगी।

 

 

शब्द ज्ञान

सौजन्य (संज्ञा)

अर्थ:- शिष्ट या सज्जनता का व्यवहार।

उदाहरण:- हमें इस सत्संग का लाभ महात्माजी के सौजन्य से प्राप्त हुआ।

पर्यायवाची:- भलमनसत, भलमनसाहट, भलमनसाहत, सुजनता